जशपुर: ब्लड बैंक में गंभीर लापरवाही पर कार्रवाई, एमएलटी संतोष वाणिक को किया गया निलंबित
जिला चिकित्सालय जशपुर के ब्लड बैंक में रक्त प्रदाय में गंभीर लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारी के हस्ताक्षर के दुरुपयोग के मामले में कलेक्टर रोहित व्यास ने एम.एल.टी. संतोष कुमार वाणिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सोमवार की दोपहर दो बजे मिली जानकारी के अनुसार जांच में आरोप सही पाए जाने और जवाब संतोषजनक न होने पर यह कार्रवाई की गई। निलंबन अवधि में उनका