ग्यारसपुर: जनकल्याण शिविर में 1587 आवेदन प्राप्त, 1425 का मौके पर हुआ निराकरण
ग्यारसपुर जनपद पंचायत मुख्यालय स्थित आजीविका भवन में मंगलवार दोपहर 3 बजे जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए तथा स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष्मान कार्ड निर्माण और आधार अपडेट की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक मुकेश टंडन ने की। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिय