मनोहरथाना: मनोहरथाना कस्बे में पिकअप चालक से मारपीट व लूट का आरोप, दो पुलिसकर्मी हुए लाइन हाजिर
पिकअप वाहन चालक से एक लाख रुपए गाडी से गायब होने और थाने में मारपीट करने के आरोप में मनोहरथाना के दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक को चालक द्वारा दी गई शिकायत के बाद की गई।मनोहरथाना पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मी रवि और सोनाराम को लाइन हाजिर किया गया है। मामले की जांच जारी।