CM Yogi Varanasi Visit: वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, MLC मतदाता महासम्मेलन को करेंगे संबोधित | Live VNS
CM Yogi Varanasi Visit 2026 | MLC Voter Conference | Varanasi News | Live VNS
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार, 14 अक्टूबर को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच गए हैं। सीएम योगी संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शिक्षक-स्नातक MLC मतदाता महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में आठ जिलों से करीब 10 हजार मतदाताओं के शामिल होने की संभावना है।
काशी प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री बाबा कालभैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके अलावा भारत सेवाश्रम संघ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और नमो घाट पर प्रस्तावित वायुसेना एयर शो की तैयारियों की समीक्षा भी कर सकते हैं। 15 अक्टूबर को कबीरचौरा में स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
वाराणसी की ताजा खबरों और मुख्यमंत्री के दौरे से जुड़ी हर अपडेट के लिए Live VNS को Subscribe करें।
🌐 www.livevns.news
Live VNS – बनारस की बात, बनारस के साथ।
#CMYogi #YogiAdityanath #VaranasiNews #MLCElection2026 #LiveVNS
Sadar, Varanasi | Oct 14, 2026