मुरैना नगर: सब्जी मंडी में हक मांगने पर मजदूर की पिटाई, 20 हजार की मजदूरी का था मामला, पुलिस ने 4 पर FIR की
मुरैना शहर की थोक सब्जीमंडी में मजदूरी मांगने पर आज एक मजदूर से मारपीट का मामला सामने आया है। राठौर कॉलोनी निवासी 34 वर्षीय दिनेश राठौर ने ठेकेदार मनोज से एक महीने की 20 हजार रुपये मजदूरी मांगी तो विवाद हो गया। आरोप है कि मनोज ने साथियों संग मिलकर उसकी पिटाई कर दी। घायल दिनेश कोतवाली थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने चार आरोपियों पर FIR दर्ज कर जांच शुरू की।