बालाघाट: नगरपालिका नागरिकों से कचरा संग्रहण टैक्स वसूलेगी, ₹50 और ₹100, CMO बोले- मुफ्त सेवा का महत्व नहीं समझते लोग
नगरपालिका सीएमओ बताते है कि लोग फ्री की सेवा का महत्व नहीं समझते है, इसलिए हमने कचरा संग्रहण टैक्स लेने का तय किया गया है। हालांकि उन्होंने बताया कि यह पूर्व से नगरपालिका में यह नियम है। जिसमें तय किया गया है कि घरो से 50 रूपए और दुकानदारों से 100 रूपए प्रतिमाह, कचरा संग्रहण टैक्स लिया जाएगा। नगरपालिका के कचरा संग्रहण टैक्स का कांग्रेस ने विरोध दर्ज किया