बड़हिया: बड़हिया प्रखंड कार्यालय परिसर में तीन दिवसीय सहयोग सह जन कल्याण शिविर का हुआ समापन, अंतिम दिन 311 आवेदन प्राप्त हुए
गुरुवार को बड़हिया प्रखंड कार्यालय परिसर में तीन दिवसीय सहयोग सह जन कल्याण शिविर का समापन हुआ. शिविर के तीसरे और अंतिम दिन अपराह्न 1 बजे लोगों से आवेदन प्राप्त किया जा रहा था.BDO प्रतीक कुमार ने बताया कि अंतिम दिन कुल 311 आवेदन प्राप्त किया गया. जिसमें से 141 आवेदन का निष्पादन कर दिया गया. 4 स्वयं सहायता समूह को 88 लाख 50 हजार रुपए का ऋण स्वीकृत हुआ.