खेरागढ़: सैंया में एंबुलेंस और ट्रक की भिड़ंत, एंबुलेंस चालक घायल
Kheragarh, Agra | Jun 20, 2026 सैंया थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे एंबुलेंस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। धौलपुर से आगरा आ रही एंबुलेंस कट्टी पुल से नीचे उतर रही थी, तभी पुल के नीचे मुड़ रहे ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक इमरान घायल हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल को उपचार के लिए आगरा भेजा गया।