उत्तराखंड पुलिस के जवान ने युवाओं के आंदोलन के समर्थन में छोड़ दी नौकरी। दे दिया इस्तीफा। दिल्ली सीजेपी आंदोलन में चल रहे युवाओं के मंच पर उत्तराखंड पुलिस के एक जवान के इस्तीफे का वीडियो वायरल हो रहा है। जवान जोश में भाषण देते हुए उत्तराखंड में पटवारी भर्ती पर भी सवाल उठा रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस जवान पूर्व में निलंबित हो चुका है। लेकिन अब जवान के द्वारा वर्दी उतारकर इस्तीफा दिया जा रहा है। जिसको लेकर सोशल मीडिया में बहस भी तेज हो गई है। जहां जवान को निलंबित और अपराधी बताया जा रहा है वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि जवान निलंबित था ,नौकरी से निकाला नहीं गया था। अब जवान ने खुद नौकरी छोड़ दी है। #आंदोलन #सीजेपी #जंतरमंतरन्यूज #उत्तराखंडपुलिस #इस्तीफा