ऊंचाहार: कोटिया चित्रा गांव के व्यक्ति ने विवादित भूमि पर चोरी से पेड़ कटवाने का आरोप लगाया, एसडीएम से की शिकायत
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के कोटिया चित्रा गाँव के बजरंगी ने गुरुवार की सुबह जानकारी देते हुए बताया कि,पड़ोसी गाँव शहजादपुर में स्थित भूमि का गाँव के ही लोगों से बंटवारे का विवाद है जो विचाराधीन है।आरोप है कि प्रतिपक्षी द्वारा खेत के मेड़ पर खड़े पुराने चिलवल के पेड़ को चोरी से काटकर लकड़ी बेच डाली गई है।पीड़ित ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर मामले में गुहार लगाई है।