कलान: सीएचसी जरियनपुर की स्थिति बेहाल, प्रभारी चिकित्साधिकारी पर ड्यूटी से गायब रहने का आरोप
शाहजहांपुर। मिर्जापुर क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जरियनपुर की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन के नेता उदयवीर सिंह यादव ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि केंद्र पर मरीजों को पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं