टीकमगढ़: मवई में ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, इलाके में सनसनी
टीकमगढ़ जिले के मवई में बड़ा हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार छतरपुर निवासी शैलेन्द्र अहिरवार ट्रेन से मवई आ रहे थे। इसी दौरान ट्रेन से उतरते समय अचानक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।