नौतनवा: दुर्गवलिया पुल के पास बारात जा रहे तीन बाइक सवार पोल से टकराए, एक की हुई मौत व दो को किया गया रेफर
दुर्गवलिया पुल के पास अनियंत्रित बाइक एक बिजली के खम्बे से टकरा गई। जिसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कुशीनगर जिले के थाना नेबुआ नौरगिया के ग्राम सभा छावनी टोला निवासी भोला(21)अपने गाँव के ही मिथुन(22),रोहित(24) के साथ बाइक से निचलौल ग्राम सभा के धमऊर बारात जा रहा था।