नौतनवा: श्यामकाट गांव के पास 90 शीशी नेपाली शराब बरामद, पकड़े गए युवक के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई
सोनौली पुलिस ने शुक्रवार दोपहर चेकिंग के दौरान श्यामकाट गांव के पास एक युवक के पास से नेपाली शराब बरामद किया है। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां ने बताया कि 90 शीशी नेपाली शराब बरामद हुआ। पकड़े गए युवक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है।