नौतनवा: सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत निचलौल रेंज के जंगलों में हो रही थी अवैध खनन, वन विभाग ने मारा छापा
सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत निचलौल रेंज के जंगलों में कुछ लोग अवैध तरीके से मिट्टी का खनन कर बेच रहे थे। जिसकी सूचना मिलते ही वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंच छापा मारा। उसके बाद खनन कर रहे जिम्मेदारों में हड़कंप मच गया। टीम ने मौके से खनन कर रहे एक जेसीबी और चार लोगों को पकड़ लिया।