गायघाट: जारंग डीह चौक पर मिली एक अज्ञात बच्ची, रोती-बिलखती हालत में, पुलिस परिवार का पता लगाने में जुटी
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के जारंग डीह चौक पर एक अज्ञात बच्ची रोते बिलखते हुए पाया गया है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े 4 बजे में उसे महमदपुर सूरा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह राजद नेता सुनील कुमार राय अपने घर पर ले गए। उन्होंने बताया कि उनकी चाची मुजफ्फरपुर शहर से लौट रही थी। इसी बीच उनकी नजर रोते हुए बच्ची पर पड़ी।