आरंग: दुलदुल उप सरपंच के पिता और सतनामी समाज के वरिष्ठ नागरिक के साथ मारपीट की घटना पर मंत्री ने की कड़ी निंदा
Arang, Raipur | May 20, 2026 गत दिनों ग्राम दुलदुला के उप सरपंच के पिता एवं सतनामी समाज के वरिष्ठ नागरिक के साथ गौ तस्करी का झूठा आरोप लगाकर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट की गई जिसके लिए क्षेत्र के विधायक व मंत्री गुरु खुशवंत साहब ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी धाराओं के तहत जुर्म दर्ज हो चुका है।