खेरागढ़: खेरागढ़-बसई नबाब मार्ग पर हादसा: टेंपो और ट्रैक्टर की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल
खेरागढ़-बसई नबाब मार्ग पर रविवार रात करीब 8 बजे कुसियापुर गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ राजस्थान में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे यात्रियों से भरे टेंपो की भिड़ंत ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेंपो चालक द्वारा सड़क किनारे खड़ी कैंटरा को ओवरटेक करने के प्रयास में संतुलन बिगड़ने से यह आमने-सामने की ट