टीकमगढ़: मरगुवा: अज्ञात कारण के चलते नाबालिक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन: हालत बिगड़ने पर, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले की लिधौरा तहसील के अंतर्गत मरगुवा गांव में एक नाबालिक ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में रखे कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन निजी वाहन से जिला अस्पताल टीकमगढ़ लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है।