चांदपुर: शिवाला कला की पोशक नहर में प्रेमी और प्रेमिका ने लगाई छलांग, 24 घंटे बाद भी प्रेमी का सुराग नहीं मिला
बिजनौर के शिवाला कला क्षेत्र की पोशक नहर में प्रेमी और प्रेमिका ने यह कहते हुए छलांग लगा दी की जीते जी तो एक दूसरे के नहीं हो सके मरने के बाद एक दूसरे के होंगे। गुरुवार सुबह 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार मुरादाबाद का रहने वाला बिलाल और मंझोला बिल्लोच की रहने वाली युवति के बीच प्रेम संबंध थे दोनों ने नहर में छलांग लगा दी थी जिसमें युवति को बरामद कर दिया गया था