चायल: ऐगवा उपरहार में देर रात लगी आग, चार लाख की गृहस्थी हुई राख, परिवार के लोग घर में सो रहे थे
कौशाम्बी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के ऐगवा उपरहार गांव में देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। घटना में पीड़ित परिवार को करीब चार लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।