जानसठ: मीरापुर के जंगल में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल और दो कांबिंग के दौरान गिरफ्तार
मीरापुर पुलिस और बदमाशों के बीच रविवार देर रात्रि लगभग 11:00 के करीब चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हुई, जिसमें मुठभेड़ के दौरान नवाजिश और एजाज नाम के बदमाश के पैर में लगी गोली,वही कांबिंग के दौरान शारिक और सोहेल गिरफ्तार,जिनके कब्जे से ₹90000 की लूटी हुई नगदी दो तमंचे और पांच करतू सहित एक मोटरसाइकिल बरामद।