ओरमांझी: ओरमांझी थाना क्षेत्र से पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
ओरमांझी थाना क्षेत्र से आर्म्स एक्ट में दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे प्रेस वार्ता कर बताया कि निरंजन कुमार नाम के एक व्यक्ति को फंसाने के लिए आशीष कुमार पाण्डेय और राहुल कुमार तिवारी ने निरंजन कुमार के बाइक की डिक्की में हथियार रख दिया था।