ओरमांझी: ओरमांझी थाना क्षेत्र में पुलिस ने डकैती की योजना बनाते 3 अपराधियों को किया गिरफ्तार
ओरमांझी थाना क्षेत्र से डकैती की योजना बना रहे तीन अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। रविवार दोपहर करीब दो बजे एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि पावर ग्रीड में डकैती करने वाला एक गिरोह बिना नंबर प्लेट के स्कार्पियो गाडी से आया हुआ है, जो पावर प्लांट का रेकी कर रहा है तथा पावर ग्रीड में कॉपर तार का डकैती करने का योजना बना रहा है।