कटनी नगर: एनकेजे क्षेत्र के प्रेम नगर में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
एनकेजे थाना अंतर्गत प्रेमनगर क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार की दरम्यसनी रात युवक घायल अवस्था मे मिला था। जिसे रात के समय जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था जिसकी इलाज दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रदीप साहू 25 वर्ष निवासी पहरिया बड़वारा के रूप में हुई है। इस घटना के संबंध में एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने आज शनिवार दोपहर 1 बजे जानकारी दी गई।