बांका: बांका कोर्ट के बाहर शौचालय बेकार, लोग खुले में शौच करने को मजबूर
Banka, Banka | Apr 11, 2026 बांका कोर्ट परिसर के बाहर स्वच्छता व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं । प्रशासन की ओर से यहां चलंत शौचालय की व्यवस्था तो की गई है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग नजर आती है । शौचालय मौजूद होने के बावजूद राहगीर और आसपास के लोग खुले में शौच करने को मजबूर हैं, जिससे पूरे इलाके में गंदगी फैल रही है ।