सीकर: सीकर में कल से शुरू होगी सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा
Sikar, Sikar | Apr 4, 2026 RPSC अजमेर की ओर से आयोजित सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 5 व 6 अप्रैल को सीकर जिले में आयोजित होगी। परीक्षा के लिए 37 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 24 सरकारी और 13 निजी संस्थान शामिल हैं। जिले में करीब 24 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। पहली पारी सुबह 11 से 1 बजे और दूसरी पारी 3 से 5 बजे तक होगी।