टीकमगढ़: वैशाली नगर:छत से घर में घुसे चोर, 150 ग्राम चांदी के जेवर उड़ाए; 3 आरोपी गिरफ्तार
देहात पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए 150 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद कर लिए हैं। फरियादिया अंजुलता अहिरवार ने 16 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान आमिर खान उर्फ बिट्टू, हीरालाल उर्फ पंडा रैकवार और दीपक सेन को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने कबूल किया है।