धमदाहा: चोरी की बाइक के साथ युवक को मीरगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
धमदाहा :- धमदाहा प्रखंड अंतर्गत मीरगंज थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस की यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। मीरगंज थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ कहीं भागने की फिराक में है।