फुलवरिया प्रखंड क्षेत्र के बैरागी टोला, चुरामन चक तथा बथुआ पंचायत भवनों पर सोमवार की दोपहर 1:00 बजे आम सभा का आयोजन किया गया। आम सभा में ग्रामीण विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को सूचीबद्ध कर उन्हें स्वीकृति के लिए प्रस्तावित किया गया। तीनों पंचायत में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और सुझाव पंचायत प्रतिनिधियों के समक्ष रखें।