मंझनपुर: मंझनपुर नगर पालिका अध्यक्ष ने ठेकदार को दफ्तर में पीटा, पीड़ित ने कहा- अध्यक्ष ने अपने गनर व गुर्गों से पिटवाया
मंझनपुर नगर पालिका दफ्तर में टेंडर प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष में ठेकेदार से मारपीट की है। आरोप है अध्यक्ष विकास कार्य के टेंडर को अपने चहेते ठेकेदार को देने के लिए कर्मचारियों से भ्रष्टाचार करा रहे थे। जिसकी उन्होंने सीएम से शिकायत कर वीडियो तैयार कर लिया था। अध्यक्ष शिकायत को वापस लेने का लगातार दबाव बना रहे थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई है।