मंझनपुर: बजहा ख़ुर्रमपुर गांव में फंदे पर लटकती मिली गवर्नमेंट प्रेस कर्मी की लाश, पुलिस जांच में जुटी
कौशाम्बी जिले के करारी थाना क्षेत्र के बजहा खुर्रमपुर निवासी एक गवर्नमेंट प्रेस कर्मी की लाश शनिवार सुबह गांव के बाहर जामुन के पेड़ पर फंदे से लटकती मिली। परिजनों ने खुदकुशी की बात कही है। हालांकि आत्महत्या क्यों की, यह परिजन नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।