मंझनपुर: धोखाधड़ी मामले से संबंधित चार वारंटी अभियुक्त को पुलिस ने गौसपुर टिकरी गांव से किया गिरफ्तार
मंझनपुर पुलिस ने गौसपुर टिकरी गांव के चार लोगों को गिरफ्तार किया है यह चारों लोग मुकदमा अपराध संख्या 378/ 13 धारा,419 व 420 मामले में वारन्टी थे। गिरफ्तार किए गए चारों लोग गौसपुर टिकरी गांव के ही है जिनके नाम जोड़ीलाल बचनीलाल छोटेलाल और भोलानाथ है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए माननीय न्यायालय चालान कर दिया है।