चायल: नसीरपुर गांव से नाबालिग को भगाने के आरोप में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
16 फरवरी 2026 को थाना पिपरी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाला वांछित अभियुक्त संजय निषाद पुत्र मंगल निषाद निवासी नसीरपुर को नसीरपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेज दिया गया।