धौलपुर: धौलपुर में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में प्रदर्शन, जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी को सौंपा ज्ञापन
ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एवं राजस्थान कैमिस्ट अलायंस के आह्वान पर बुधवार को धौलपुर जिले में केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट्स द्वारा राष्ट्रव्यापी सांकेतिक हड़ताल के तहत विरोध प्रदर्शन किया गया। शहर के गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में जिलेभर के केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट्स एकत्रित हुए और अवैध एवं अनियंत्रित ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ आवाज बुलंद