ग्वालियर गिर्द: बुजुर्ग के साथ रिश्तेदार ने की ₹35 लाख की धोखाधड़ी, रेसलर सौरभ के साथ एसपी ऑफिस पहुंचे
फिल्म अभिनेता और WWE रेसलर सौरभ गुर्जर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे उनके साथ एक बुजुर्ग व्यक्ति आराम सिंह भी थे। जिनके साथ उनके ही नजदीकी रिश्तेदार ने करीब 35 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी की है बिना पढ़े-लिखे और विश्वासघात खाए आराम सिंह पिछले 6 महीने से SP ऑफिस से लेकर डबरा थाने के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उनके साथ इंसाफ नहीं हुआ है।