फिरोज़ाबाद: सात लाख से ज्यादा की अवैध शराब पर चला बुलडोजर, रामगढ़ थाने में 1826 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण
फिरोजाबाद में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन देखने को मिला। थाना रामगढ़ पुलिस ने शनिवार शाम 5 बजे करीब आबकारी अधिनियम से जुड़े 99 मुकदमों में जब्त 1826 लीटर अवैध अंग्रेजी, देशी और कच्ची शराब को नियमानुसार नष्ट कर दिया। इस शराब की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख 86 हजार 40 रुपये बताई गई है।