खड़गपुर: पूर्व प्रखंड प्रमुख ने खड़गपुर प्रखंड प्रमुख चुनाव के दौरान बेवजह 3 घंटे तक पुलिस द्वारा परेशान किए जाने का लगाया आरोप
हवेली खड़गपुर अनुमंडल कार्यालय के समीप प्रखंड प्रमुख चुनाव के दौरान समय से नहीं उपस्थित होने के बाद पूर्व प्रखंड प्रमुख रीता देवी ने नया रामनगर थाना अध्यक्ष के द्वारा 3 घंटे से अधिक समय तक जांच के नाम पर रोके जाने का जमकर विरोध किया। वहीं उन्होंने बताया कि हम लोग 11 पंचायत समिति सदस्य चंडिका स्थान मुंगेर पूजा करने गए थे।