खड़गपुर: हवेली खड़गपुर ग्राम कचहरी सचिव संघ के सचिव बनी सुमन कुमारी लोगों ने दी बधाइयां
बिहार राज्य ग्राम कचहरी सचिव संघ गोप गुट मुंगेर की बैठक हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के राजा रानी तालाब पर जिला अध्यक्ष जहांगीर की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से खड़गपुर प्रखंड अध्यक्ष सुमन कुमारी का चुनाव किया गया। जिससे ग्राम कचहरी के सदस्यों के बीच खुशी का माहौल है वहीं उन्हें बधाइयां दी जा रही।