खड़गपुर: कृष्णा नगर गांव में बाढ़ पीड़ितों के बीच प्रशासन ने किया पॉलिथिन वितरण ,पानी औरअस्थाई शौचायल का कराया निर्माण
हवेली खड़गपुर प्रखंड के चार पंचायत ने दस दिनों से बाढ़ के पानी ने लोगों की दिनचर्या को सड़क पर ला दिया है।वहीं बाढ़ पीड़ितों की परेशानी को देखते हुए हवेली खड़गपुर एसडीओ राजीव रौशन , सीओ संतोष कुमार और बीडीओ प्रियंका कुमारी ने कृष्णा नगर के लगभग पचास परिवारों के बीच पॉलिथिन का वितरण किया।