खड़गपुर: हवेली खड़गपुर के आर्य समाज मंदिर में बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद की बैठक आयोजित नई कमेटी का किया गया गठन
रविवार को नगर के पुरानी चौक स्थित आर्य समाज मंदिर में बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता गौ रक्षा प्रमुख प्राणनाथ भारत ने किया। बैठक में 60वां विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का स्थापना दिवस पूर्ण होने के विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई और बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के कार्यशैली को समाज के लिए हितकारी बताया।