खलीलाबाद: खेत में रोपाई के दौरान किसान को जहरीले सांप ने काटा, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
भैंसहिया गांव निवासी 45 वर्षीय किसान राम ललित यादव मिश्रा बलिया गांव के पास खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उनके हाथ में काट लिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल खलीलाबाद ले गए, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। बरसात के मौसम में ग्रामीणों को खेतों में सतर्क रहने की स