नबीनगर: सोन दियारा में शराब के खिलाफ बड़ेम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर किया गया गिरफ्तार
नवीनगर प्रखंड अंतर्गत बड़ेम थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ग्राम कंकेर के पश्चिम सोन दियारा क्षेत्र में छापेमारी कर करीब 18 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कपिल सिंह, निवासी ग्राम कंकेर के रूप में हुई है। यह कार्रवाई एएसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में की गई।