मांट: फिर धंसने लगा मांट मूला का हीराताल, बृज तीर्थ विकास परिषद ने खर्च किए थे साढ़े चार करोड़
Mat, Mathura | Jul 8, 2026 मांट मूला ग्राम पंचायत में स्थित हीराताल के विकास के लिए उत्तर प्रदेश बृज तीर्थ विकास परिषद ने करीब साढ़े चार करोड़ रूपये ख़र्च किये थे, उद्देश्य था कि यहाँ पर्यटक आकर्षित हों, पर जिम्मेदार लोगों की अनदेखी के कारण हालात दिन प्रतिदिन बिगड़ते चले गए, यहाँ स्थित विशाल कुंड को पानी से भरने की कोई नियमित व्यवस्था नहीं है, बिजली कनेक्शन तमाम प्रयास के बाद भी नहीं हुआ,