हरसूद: ग्राम डोटखेड़ा में बिजासनी माता मंदिर के पास तार फेंसिंग न करने देने की मांग
मंगलवार को नया हरसूद में आहूत जनसुनवाई में ग्राम डोटखेड़ा के रामसिंह पिता मोतीराम ने दोपहर 1 बजे के लगभग हरसूद एसडीएम के नाम तहसीलदार संगीता मेहतो को एक ज्ञापन सौंप कर बिजासनी माता मंदिर के पास तार फेंसिंग नहीं करने देने की मांग की। रामसिंह ने बताया कि ग्राम डोटखेड़ा में स्थित बिजासनी माता मंदिर से लोगों की आस्था जुडी हुई है।