अलवर: अलवर में इमाम हुसैन की शहादत पर निकला मातमी ताजिया जुलूस, 'या हुसैन' की सदाओं से गूंजा शहर
Alwar, Alwar | Jun 26, 2026 अलवर में शुक्रवार को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मुस्लिम समुदाय ने मातमी ताजिया जुलूस निकाला। जामा मस्जिद से 13 फीट का बड़ा और 10 फीट का छोटा ताजिया दोपहर साढ़े 12 बजे रवाना हुआ, जो शाम 7 बजे कर्बला मैदान पहुंचा।