शाहपुर: शाहपुर की माचना नदी में अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, बड़ा हादसा टला, चालक सुरक्षित बचा
Shahpur, Betul | Aug 10, 2026 रविवार रात करीब 8 बजे शाहपुर की माचना नदी में उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब एक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे के दौरान बाइक चालक भी नदी में गिर गया, लेकिन गनीमत रही कि वह सुरक्षित बच गया और उसे किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई।