चरपोखरी: बेलगाम में स्कॉर्पियो ने स्कूली छात्रा को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत
आरा–सासाराम स्टेट हाईवे पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठवीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई। घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव के समीप की है, जहां एक तेज रफ्तार और बेलगाम स्कॉर्पियो ने सड़क पार कर रही छात्रा को कुचल दिया। मृत छात्रा की पहचान बडहरा गांव निवासी सुमन कुमार की पुत्री सुधा कुमारी के रूप में हुई है।