रायडीह: वज्रपात की चपेट में आने से महिला की मौत, बैल की भी गई जान
Raidih, Gumla | Jun 24, 2026 रायडीह गुमला थाना क्षेत्र के जोराडांड गांव में बुधवार दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बैल भी मौके पर ही मारा गया। मृतका की पहचान गीता उराईन (35 वर्ष), पति मंगरा उरांव, निवासी जोराडांड के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे मौसम में अचानक बदलाव होने लगा।