भिंड नगर: मलेरिया टीम ने शहर के कई वार्डों में किया निरीक्षण,लार्वा मिलने पर कराया दवा का छिड़काव,लोगों को जागरूकता का दिया संदेश
भिंड। शहर के विभिन्न वार्डों में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे मलेरिया विभाग की टीम निरीक्षण के लिए पहुंची। इस दौरान टीम ने घरों और आसपास के क्षेत्रों में रखी पानी की टंकियों, कूलरों व अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। कई जगहों पर गंदा पानी जमा मिला, जहां मच्छरों का लार्वा पाए जाने पर तत्काल लार्वा नष्ट करने की कार्रवाई करते हुए दवा का छिड़काव कराया गया।